सूर्य प्रकाश गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता के गुर्दा ट्रांसप्लांट हेतु गाँव के सभी लोग मा० मुख्यमंत्री जी से सहायता की मांग कर रहे है -
बडागांव ( कुवार ) न्यूज :- वाराणसी के बडागांव ( कुवार बाजार ) में सूर्य प्रकाश गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता जिनकी उम्र 30 वर्ष है | इनका 5 साल का एक बेटा भी है | इनके शरीर का दोनों गुर्दा ख़राब हो चुका है | इनके गुर्दे को ट्रांसप्लांट हेतु कल पी.जी.आई. हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराना है पर इनके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है की इनका दोनों गुर्दा ट्रांसप्लांट करवा सके इसलिए इनके परिवार वाले और इनके बाजार के लोग मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह कर रहे है की इनकी सहायता की जाय ताकि इनको फिर से नयी जीवन मिल सके | माननीय मुख्यमंत्री जी सूर्य प्रकाश गुप्ता जी के गुर्दा ट्रांसप्लांट करवाने के लिए ग्राम प्रधान संजय जायसवाल जी ( 9005283283 ) के साथ - साथ इनका पूरा ग्राम वाले भी मा० मुख्यमंत्री जी से विनती कर रहे है |


No comments