शौचालय की खिड़की से भागा था 50 हज़ार का इनामिया शाका, STF वाराणसी ने पकड़ा - TWC News Reporter

Breaking News

शौचालय की खिड़की से भागा था 50 हज़ार का इनामिया शाका, STF वाराणसी ने पकड़ा

बनारस। अगस्त माह में गोरखपुर मेडिकल कालेज की शौचालयकी खिड़की से भागे 50 हज़ार के इनामिया शाका पांडेय उर्फ़ बीरू को एसटीएफ वाराणसी ने देवरिया क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर धर दबोचा। पकड़ा गया अपराधी दिल्ली से एक ह्त्या के लिए शूटर लेने के लिए बनारस पहुंचा था। सटीक मुखबिरी से उसे शहर के कैंट थानाक्षेत्र के पंचवटी लॉन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

17 अगस्त को यूपी के देवरिया जनपद के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में घायल होने के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज से फरार हुए कुख्यात अपराधी शाका पांडेय उर्फ़ बीरू को एसटीएफ ने कैंट थानाक्षेत्र के पंचवटी लान से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए कुख्यात पर 50 हज़ार का इनाम सरकार ने लगा रखा था। उसके पास से एक .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया है। फिलहाल एसटीएफ ने उसे कैंट थाने के सुपुर्द किया है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने इस समबन्ध में बताया कि 17 अगस्त की रात बिहार सीमा से सटे चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही भाटपाररानी पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया था। गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया था। एक गोली शाका को भी लगी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाका पुलिस को चकमा देकर शौचालय की खिड़की से भाग गया था।
विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उसी दिन से एसटीएफ शाखा की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। इसी दौरान सर्विलांस टीम ने पता लगाया कि शाका एक ह्त्या के सिलसिले से एक शूटर लेने के लिए नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला है। इस सूचना पर देवरिया क्राइम ब्रांच के द्वारा मिलकर शाका को सटीक मुखबिरी पर कैंट थानाक्षेत्र के पंचवटी लान से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में शाका ने बताया कि पिता की वर्ष 2000 में ह्त्या के बाद देवरिया जनपद के भैया फुलवरिया गांव के निवासी पंकज सिंह की सांगत में आकर जरायम की दुनिया में क़दम रखा और जेल से साल 2018 में जेल से छूटने के बाद अपराध करना शुरू कर दिया था। शाका ने बताया कि 17 अगस्त को यूपी के देवरिया जनपद के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ से होकर कुशीनगर के तरया सुजान थाना के रामपुर बगहा निवासी नितेश सिंह के साथ उसके कहने पर गोपालगंज निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने शाका उर्फ़ बीरू पांडे को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
=========================================================

No comments