प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र चल रही थी चेकिंग, पकड़ा गया ‘सद्दाम हुसैन’ - TWC News Reporter

Breaking News

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनज़र चल रही थी चेकिंग, पकड़ा गया ‘सद्दाम हुसैन’

नारस। अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए प्रयसारत्त वाराणसी पुलिस को उस समय सफलता मिली जब एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब लेकर जा रहे अभियुक्त को रोहनिया थाने की पुलिस ने धर दबोचा। पकड़ा गया अपराधी बिहार का रहें वाला है और पुलिस चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन को साइड में लगाकर भागने की फिराक में था। चार पहिया वाहन से पुलिस ने 19 पेटी अवैध व्हिस्की बरामद की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहनिया श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आगामी प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था हेतु थानाक्षेत्र के लाठिया चौराहे पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय एक इटियस कार के ड्राइवर ने चेकिंग पॉइंट के पहले ही कार को साइड में खड़ा कर दिया और भागने का प्रयास करने लगा, जिसपर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पकडे गए व्यक्ति मोहम्मद सद्दाम हुसैन निवासी थाना चौसा जिला मधेपुरा बिहार से इस बाबत पूछा गया और कार की तलाशी ली गयी तो उसमे से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक बोतल में 750 ML व्हिस्की थी बरामद की गयी। पूछताछ में इसने बताया कि यह व्हिस्की लेकर वह बिहार जा रहा था जहां उसे ऊंचे दाम में बेचता।
फिलहाल पुलिस ने उक्त प्रकरण में मुकदमा कायम करते हुए आरोपी को आईपीसी की धारा 60 Ex Act व 419,420,467,468 भादवि पंजीकृत जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में रोहनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी अखरी, उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव चौकी अखरी, कांस्टेबल रविन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, कांस्टेबल पवन पाल, कांस्टेबल अनूप कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह ने महती भूमिका निभाई |

=======================================================

No comments