आज से शहर के इस चौराहे पर कैमरे से कटेगा चालान, ADG ने दिए आदेश
बनारस। महानगर की प्रमुख समस्या ट्रैफिक जाम को लेकर सभी प्रशासनिक और
पुलिस अधिकारी सतर्क हैं। आने वाले दिनों में होने वाले शहर में बड़े
आयोजनों के मद्देनज़र ट्रैफिक जाम से निजात के लिए सीढ़ी दर सीढ़ी ट्रैफिक
विभाग आगे बढ़ रहा है। ट्रैफिक विभाग द्वारा सुगम यातायात संचालन की कार्य
प्रगति जानने के लिए सोमवार को एडीजी पीवी रामशास्त्री ने स्वयं प्रमुख
चौराहों और शहीद उद्यान में निर्माणाधीन सिटी सर्विलांस सेंटर का स्थलीय
निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आज से मलदहिया चौराहे पर उन्नत किस्म के
कैमरों द्वारा रेड लाइट जम्प करने वालों का स्वचालित चालान शुरू करने की
बात कही।
सुगम यातायात के लिए एडीजी ने किया चौराहों का निरिक्षण
एडजी ज़ोन पीवी रामशास्त्री ने एसपी ट्रैफिक के साथ शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को जांचने और परखने के लिए शहर के चार प्रमुख चौराहों मलदहिया, साजन तिराहा, सिगरा और रथयात्रा चौराहे का स्थलीय निरिक्षण किया। एडीजी ज़ोन ने उक्त चौराहों पर ड्यूटीरत्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनके सामने आणि दिक्कतों के बारे में भी जाना।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से की बातचीत
स्थलीय निरिक्षण के दौरान इन प्रमुख चौराहों पर हाल ही में शुरू की गयी ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स के बारे में एडीजी ज़ोन ने F-CON कंपनी के टीम लीडर मनीष द्वारा सिग्नल लाइट्स के तकनीकी पहलू के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें स्मार्ट सिटी परियोजना के टीम लीडर अंशुल व जीवेश द्वारा सिटी सर्विलांस कमांड सेंटर की प्रगति व ड्राइंग के सम्बन्ध में बताया गया।
सर्विलांस कमांड सेंटर का किया निरिक्षण
इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ज़ोन पीवी रामशास्त्री ने शहीद उद्यान नगर निगम वाराणसी में निर्माणाधीन सिटी सर्विलांस कमाण्ड सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से की जा रही चौराहों की निगेहबानी को भी देखा।
नवम्बर तक सभी 61 चौराहों पर होंगे कैमरे
टीम लीडर अंशुल ने बताया कि 31 अक्टूबर 2018 तक शहर के 21 चैराहों पर सिग्नल लाइट्स व रेड लाइट्स RLVD कैमरे तथा आटोमैटिक नम्बर रिकागनिशन के माध्यम से आटो मैटिक चालानी का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा तथा माह नवम्बर 2018 के अन्त तक सभी 61 चैराहों पर सिग्नल लाइट्स व कैमरे लगवाये जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
आज से होगा रेड लाइट जम्प पर चालान
स्थलीय निरिक्षण के बाद अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा उपरोक्त चारो चैराहों पर सिग्नल लाइट्स के संचालन एवं कमाण्ड सेन्टर की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि मलदहिया चैराहे पर ANPR कैमरे लग चुके हैं, वहां पर कल से ही रेड लाइट्स जम्प करने वालों के विरूद्ध आटो मैटिक चालान की कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया जाये।
=================================================

No comments