वाराणसी : बोले एसपी सि‍टी, दशाश्‍वमेध इलाके में हुई क्रॉस फायरिंग से दो ने गंवाई जान - TWC News Reporter

Breaking News

वाराणसी : बोले एसपी सि‍टी, दशाश्‍वमेध इलाके में हुई क्रॉस फायरिंग से दो ने गंवाई जान

नारस। शहर का दशाश्वमेध थाना क्षेत्र शुक्रवार शाम होने से पहले ही गोलि‍यों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलि‍स के अनुसार दशाश्‍वमेध थानाक्षेत्र के देवनाथपुरा इलाके में क्रॉस फायरिंग हुई है, इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है।
पहले की लाश जहां देवनाथ पुरा में ही मि‍ली जबकि‍ दूसरा घायलावस्‍था में नई सड़क के लंगड़े हाफि‍ज मस्‍जि‍द में मि‍ला, जि‍से स्‍थानीय लोगों ने कबीर चौरा अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी।

पहले लोगों ने इन दोनों घटनाओं को अलग-अलग माना। वहीं बाद में वाराणसी पुलि‍स ने इस बात को स्‍पष्‍ट कर दि‍या कि‍ दोनों मौतें एक ही घटनाओं में हुई हैं।
एसपी सि‍टी दि‍नेश सिंह ने कबीरचौरा अस्‍पताल में मीडि‍या से बात करते हुए बताया कि‍ देवनाथपुरा में क्रॉस फायरिंग हुई है, जि‍सके बाद एक व्‍यक्‍ति‍ राकेश अग्रहरि‍ की मौके पर मृत्‍यु हो गयी, जबकि‍ दूसरा व्‍यक्‍ति‍ जो कि‍ अभी अज्ञात है, उसे उसके एक बाइकसवार साथी ने घटनास्‍थल से डेढ़ कि‍लोमीटर दूर नई सड़क स्‍थि‍त लंगड़ा हाफि‍ज मस्‍जि‍द के बाहर उतार दि‍या।
एसपी सि‍टी के अनुसार लंगड़ा हाफि‍ज मस्‍जि‍द में जि‍स व्‍यक्‍ति‍ को गोली लगी हुई अवस्‍था में घायल पाया गया उसके बारे में पता कि‍या जा रहा है। मस्‍जि‍द में नमाज पढ़ रहे लोगों ने उसे कबीर चौरा अस्‍पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी।

पुलि‍स के अनुसार देवनाथपुरा इलाके में मृत पाया गया व्‍यक्‍ति‍ राकेश अग्रहरि‍ का आपराधि‍क इति‍हास रहा है। कुछ माह पहले ही उसने अपनी सौतेली मां पर गोली चलाई थी। हाल ही में वो जेल से छूटकर बाहर आया था।

वहीं वाराणसी में इस बात की चर्चा बहुत तेजी के साथ हो रही है कि‍ लंगड़ा हाफि‍ज मस्‍जि‍द में घायल अवस्‍था में मि‍ला व्‍यक्‍ति‍ कोई और नहीं बल्‍कि‍ 50 हजार का ईनामि‍या रईस बनारसी है। इसकी पुलि‍स को लंबे समय से तलाश थी।

===============================================
 

No comments