बाप रे बाप ! चोरी के इतने माल के साथ पकड़े गए दो शातिर, फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार - TWC News Reporter

Breaking News

बाप रे बाप ! चोरी के इतने माल के साथ पकड़े गए दो शातिर, फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नारस। वाराणसी पुलिस के द्वारा अपराधियों, वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को फूलपुर पुलिस ने बाबतपुर चौराहे से पहले CISF गेट के सामने से 2 अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में उप निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि हमारी पुलिस टीम रूटीन चेकिंग में लगी हुई थी। उसी समय मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुआ कि चोरों का एक गिरोह जिसका सरगना सीतापुर का रहने वाला है ।
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध कबूलते हुए कहा कि ई-रिक्शा व स्कूटी चोरी की है। स्कूटी लखनऊ से चोरी किये थे। तथा ई-रिक्शा पाण्डेयपुर वाराणसी से चोरी किये है। जिसे लेकर हम लोग बेचने की फिराक में आ रहे थे।
अभियुक्तों पर पुलिस ने मुक़दमा अपराध संख्या 409/2018 धारा 411/414 आईपीसी का धारा लगाया है। इसके पूर्व में भी मुक़दमा अपराध संख्या 953/18 धारा 379 आईपीसी थाना कैन्ट पर दर्ज है।
बरामदगी का विवरण
ई-रिक्सा का नम्बर UP 65 FT6527 रंगलाल नीला
स्कूटी नम्बर UP 32 CK 9408 इंजन नंबर F486-116461 कम्पनी सुजुकी,
Access 125 रंग स्लेटी,
मोबाइल TECNO
मोबाइल सैमसंग,
मोबाइल सैमसंग,
मोबाइल लावा कम्पनी रंग काला की पैड,
2600 रूपये नगद बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग, हेड कॉन्स्टेबल नयन कुमार राय, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार पासवान, कॉन्स्टेबल हरिशंकर कुमार थाना फूलपुर शामिल रहे।
===========================================================
 

No comments