मुस्लिम महिलाओं ने आतिशबाज़ी कर मनाया PM का जन्मदिन, बांटी मिठाई - TWC News Reporter

Breaking News

मुस्लिम महिलाओं ने आतिशबाज़ी कर मनाया PM का जन्मदिन, बांटी मिठाई

बनारस। प्रधानमंत्री आज अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं और अब से कुछ ही देर में प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में जन्मदिन मानाने के लिए पहुंचेंगे। उसके पहले शहर के मुस्लिम बाहुल इलाके दालमंडी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने आतिशबाज़ी कर, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर और स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुस्लिम बहनों ने खुद को तलाक जैसी कुरीती से मुक्त कराने के लिए अपने सांसद और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। शहर के मुस्लिम बाहुल इलाके दालमंडी में मुस्लिम महिलाओं ने अपने सांसद और प्रधानमंत्री का 68 वां जन्मदिन बहुत ही धूम धाम से मनाया। मुस्लिम महिलाओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाई और फुलझड़ी जलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। इस मौके पर जन्मदिन मना रही मुस्लिम महिला खुदैजा खातून ने बताया कि आज हमने अपने प्रिय सांसद और प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है। हमारे प्रधानमन्त्री ने हम सभी मुस्लिम बहनों को अपने कार्यकाल में उस कुरीती से निजात दिलाई जो सदियों से चली आ रही थी। हमने उनका दिल से धन्यवाद देते हुए आज एक दुसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाज़ी जलाकर उनके जन्मदिन को मनाया है।

No comments