शहीद के सम्‍मान में नहीं दगी 32 गोलियां, योगीराज में टूट गयी बनारस की ये परंपरा - TWC News Reporter

Breaking News

शहीद के सम्‍मान में नहीं दगी 32 गोलियां, योगीराज में टूट गयी बनारस की ये परंपरा

बनारस। सूबे में सरकार क्या बदली परम्परा ही बदल गयी जिस देश के लाल शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर राजकीय सम्मान के साथ 32 गोलियों की सलामी दी जाती उस परम्परा को आज योगी सरकार ने तोड़ दिया।
गिरजाघर पर हर साल होता है आयोजन, इसबार टूट गयी परंपरा
शुक्रवार को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर बनारस के गिरजाघर स्थित उनके स्मारक स्थल है पर हर साल की तरह रौनक तो दिखी लेकिन सरकारी असलहे से उन्हें 32 गोलियों की सलामी नहीं दी गयी।

इससे उनके प्रशंसकों में खासी नाराजगी है और वो योगी सरकार पर शहीद के अपमान का आरोप लगा रहे है।
गार्ड ऑफ ऑनर तो दिया, नहीं दी गयी गोलियों की सलामी
13 अप्रैल 1919 में जलियावाला बाग गोली कांड के अमर शहीद ऊधम सिंह के याद में विभिन्न कार्यक्रम एवं बैसाखी मेला का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर तो दिया पर गोलियों की सलामी नहीं दी। शहीद के सम्मान में चलने वाली गोलियों की आवाज़ से नाही कोई परिंदा आज उड़ा और ना ही किसी के दिल में देश भक्ति का जज्बा उमड़ा क्योंकि सूबे की योगी सरकार ने इसबार इस शहीद के सम्मान में खर्च होने वाली 32 गोलियों को बचा लिया और सिर्फ गार्ड ऑफ़ आनर और मातमी धुन से काम चला लिया।

काशीवासी दिखे आहत
इस बात से काशी वासी काफी आहत दिखे उन्होंने योगी सरकार के इस कृत्य को अपमानजनक बताया और कहा कि यह शहीद का अपमान है और शहीद का अपमान देश का अपमान होता है। हर साल की तरह इस साल भी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि प्रगट करने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय ने भी इसे दु:खद बताया। उन्‍होंने शहीद के गार्ड ऑफ ऑनर में गोली ना दागने की घटना को गलत बताते हुए कहा कि पिछले 38 साल से ये परंपरा यहां चली आ रही थी, जिसे योगी सरकार ने खत्‍म कर दिया, जो कि निंदनीय है।

स्‍मारकस्‍थल पर देरशाम तक हुआ आयोजन
नायक सरदार उधम सिंह की याद में सर्वदलीय शहीद मेले में पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजा कर माहौल को गमगीन कर दिया इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हर किसी की आँखे नम हो गयी और लोगो ने भारत माता के इस वीर पुत्र को याद किया। इसके बाद उनके स्मारक स्थल पर गुरूग्रंथ की वाणी शबद-कीर्तन भी हुआ। स्मारकस्थल पर देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा।

जलियांवाला बाग हत्‍याकांड का लंदन में लिया था बदला
बता दे की उधम सिंह भारत की आज़ादी की लड़ाई में अहम योगदान करने वाले पंजाब के महान् क्रान्तिकारी थे। अमर शहीद ऊधम सिंह ने 13 अप्रैल, 1919 ई. को पंजाब में हुए भीषण जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के उत्तरदायी माइकल ओ’डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या करके निर्दोष भारतीय लोगों की मौत का बदला लिया था।

No comments