क्या सिर्फ एक मोबाइल के लालच में भी कोई किसी को गोली मार सकता है, बनारस में तो ऐसा ही हुआ

10 अप्रैल को हुई थी घटना इस सम्बन्ध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को शहर के सारनाथ थानाक्षेत्र हृदयपुर में हौसला बुलंद ‘कट्टाबाजों’ ने एक 55 वर्षीय महिला पर जान लेने की नियत से गोली चलाई थी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।
मामले में वांछित थे 7 अभियुक्त
इस घटना की छानबीन और जांच के बाद इस पूरे मामले में 7 अभियुक्तों मनोज पटेल निवासी थाना सारनाथ, विशाल निवासी थाना कैंट, रवि सोनकर निवासी थाना कैंट, प्रकाश पटेल निवासी थाना कैंट, बाबू पटेल निवासी थाना कैंट, अजय पटेल निवासी थाना कैंट और किशन सोनकर निवासी कैंट थानाक्षेत्र का नाम प्रकाश में आया था, जिनकी धर पकड कि जा रही थी।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ को 13 अप्रैल की भोर में मुखबिर से सूचना मिली की हृदयपुर में चली गोली में अभियुक्त मनोज पटेल और विशाल पटेल काले रंग की ,मोटरसाइकिल से पहाड़िया से आशापुर की तरफ आ रहे हैं।
आरटीओ तिराहे से दौड़ाकर पकड़ा मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए इस मुक़दमे के विवेचक उपनिरीक्षक राकेश सिंह को साथ में लेकर आरटीओ तिराहे पर घेराबंदी कर काले रंग की मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वो बाईक छोड़कर भागने लगे। इन्हें पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड लिया।
नहीं दिखा सके गाड़ी का कागज
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गये युवक ने अपना नाम मनोज पटेल निवासी थानाक्षेत्र कैंट और और विशाल पटेल निवासी थानाक्षेत्र कैंट बताया तो पुलिस को शक हुआ कि ये वही दोनों अभियुक्त हैं जिनका नाम जांच में सामने आया है। ये अभियुक्त गाडी का कागज़ात भी नहीं दिखा पाए। ये गाडी घटना में प्रयोग की गयी थी। इन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राइवेट अस्पताल से हुआ गिरफ्तार एसपी सिटी ने बताया कि इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और पिस्टल बरामद कर ली गयी है साथ ही घटना में शामिल एक और अभियुक्त रवि सोनकर जो की अपना इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोबाइल के लालच में मार दी गोली
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने बताया कि हमलोगों को प्रकाश पटेल ने मोबाईल व रुपया का लालच दिया था तथा दिनांक 9 अप्रैल को रवि पटेल, बाबू पटेल व विशाल उर्फ फुहर से अंजली देवी को खेत में काम करते समय पहचान कराया था तथा हम सभी लोग दिन में रमदत्तपुर में बीयर व शराब पिये एवं सायंकाल ग्राम हृदयपुर आकर अंजली देवी के घर जाकर अंजली देवी को गोली मारे थे।
हड़बड़ी में खुद को भी लगी गोली गोली मारकर भागते समय स्कूटी पर बैठते समय रवि सोनकर हड़बडाहट में स्कूटी से गिर गया व पिस्टल से अचानक फायर होकर गोली रवि को ही लग गयी थी। बाबू पटेल वहां से पैदल ही भाग गया था। रवि पटेल व विशाल उर्फ फुहर स्कूटी से लालपुर गये।
अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
इन अपराधियों को पकड़ने में सारनाथ थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रशिक्षण संतोष कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल घनश्याम सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल बूटा यादव, ने महती भूमिका निभायी।

No comments