उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म के खिलाफ की BHU छात्राओं ने निकाला कैंडिल मार्च
बनारस।
देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में और दोषियों की अविलंब
गिरफ्तारी की मांग को लेकर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने कैंडिल
मार्च निकाला। छात्राओं की मांग का समर्थन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी
किया।
कैंडिल मार्च निकालने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए विभत्स दुष्कर्म के बाद दोषियों को बचाने के लिए सरकार के 2 मंत्रियों के समर्थन से “हिन्दू एकता मंच” बनाकर मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया गया है। साथ ही उन्नाव में बलात्कार के बाद पीड़िता के पिता को शिकायत वापस नहीं लेने पर पीट-पीटकर मार डाला गया। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अभी तक आज़ाद हैं।
देश में हो रहे बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं व सरकार द्वारा दोषियों को दिए जा रहे संरक्षण के खिलाफ आज जॉइंट एक्शन कमिटी (बीएचयू) द्वारा शाम 6 बजे लंका गेट पे मोमबत्ती जलाकर विरोध किया गया तथा लंका गेट से रविदास गेट तक कैंडल मार्च भी निकाला गया।

No comments