LIVE: विपक्ष के खिलाफ आज मोदी सरकार का उपवास शुरू, देशभर से आ रही हैं तस्वीरें
LIVE UPDATES-
11.40 AM: कर्नाटक के हुबली में धरना दे रहे हैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

11.20 AM: पीएम मोदी आज तमिलनाडु के महाबलिपुरम में डिफेंस एक्सपो में पहुंचे हैं. यहां पर पीएम ने संबोधित भी किया है.
11.15 AM: मोदी सरकार के सांसद और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर लगातार

11.10 AM: संसदीय क्षेत्र नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने कहा, ''विपक्ष ने संसद का काम चलने नहीं दिया. हमारे प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है उपवास का. मेरे संसदीय क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया. शास्त्री पार्क में इतना जाम लगता है मैंने केजरीवाल जी की सरकार से कई बार निवेदन किया यहाँ फ्लाईओवर का काम शुरू करवा दें लेकिन उनका कहना है कि मनोज तिवारी ने कहा है इसलिए काम नहीं होगा. यही वजह है कि मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा हूँ.''

11.05 AM: दमन-दिव प्रदेश के सांसद लालुभाई पटेल ने उपवास का आयोजन किया है जहां प्रदेश और दमन जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ में मौजूद हैं.

11.00 AM: संसद की कार्रवाइ नहीं चलपाने को लेकर गुजरात में बीजेपी के नेताओं का अनशन आंदोलन शुरु. पीएम मोदी की तर्ज पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी अपने दफ्तर में ही उपवास करेंगे. पहले बताया गया था कि रूपानी अहमदाबाद में अनशन पर बैठेंगे.
10.45 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि मोदी उत्तर प्रदेश में हाल में हिरासत में हुई मौत पर भी उपवास करेंगे. राहुल ने ट्वीट किया, "हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री जल्द ही बीजेपी शासन के तहत महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बढ़ती अराजकता को लेकर भी उपवास करेंगे."
10.30 AM: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण बिना किसी कार्यवाही के छह अप्रैल को समाप्त हो गया था. इसी के विरोध में आज मोदी सरकार उपवास पर है.
कौन, कहां उपवास पर-
1. अमित शाह- कर्नाटक के धारवाड
2. राजनाथ सिंह - दिल्ली में
3. सुषमा स्वराज- दिल्ली में
4. धर्मेन्द्र प्रधान - दिल्ली में
5. स्मृति ईरानी – दिल्ली
6. जे पी नड्डा – वाराणसी – संतोष चौरसिया
7. रविशंकर प्रसाद- पटना – उत्कर्ष सिंह
8. निर्मला सीतारमण- चेन्नई में
9. प्रकाश जावडेकर- बेंगलूरू - पिंकी
10. अनंत कुमार- बेंगलूरू – पिंकी
11. थावरचंद गहलोत - इंदौर
12. सुरेश प्रभु- महाराष्ट्र के कोंकण
13. पीयूष गोयल- महाराष्ट्र के ठाणे
14. एम जे अकबर – मध्य प्रदेश के विदिशा
15. के जे एलफांस - केरल में
16. प्रभात झा- पंजाब
17. हरदीप पुरी- पंजाब
18. भूपेन्द्र यादव- राजस्थान
19. सत्य नारायण जाटिया- तेलंगाना
20. मनसुख भाई- तेलंगाना
21. रुपा गांगुली- पश्चिम बंगाल
22. जीवीएल नरसिम्हन – आंध्र प्रदेश
23. अनिल जैन- छत्तीसगढ़
24. सरोज पाण्डेय- छत्तीसगढ़
25. मुख्तार अब्बास नकवी- रांची
26. राजीव चंद्रशेखर- कर्नाटक
27. मनोज सिन्हा – गाजीपुर
28. बाबुल सुप्रियो – आसनसोल
29. गिरिराज सिंह – बिहार के नवादा
30. राधामोहन सिंह- मोतिहारी
31. महेश शर्मा – नोएडा
32. मनोज तिवारी - शास्त्री पार्क मेन चौक पर सुबह 10 बजे से – अंजलि सिंह
33. डॉ हर्षवर्धन – चांदनी चौक के टाउन हॉल में सुबह 10 बजे से – रत्ना शुक्ला
34. उदित राज - डी.सी. चैक रोहिणी सेक्टर-9 – इमरान खान

No comments