एनकाउंटर के बाद खुला रामबाबू का कच्‍चा चिट्ठा, जुर्म की लिस्‍ट पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान - TWC News Reporter

Breaking News

एनकाउंटर के बाद खुला रामबाबू का कच्‍चा चिट्ठा, जुर्म की लिस्‍ट पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान


बनारस। सारनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए मुठभेड़ में वाराणसी क्राइम ब्रांच ने 25 हजार इनामिया कुख्यात अपराधी रामबाबू यादव को पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक अदद पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा व 6 खोखा कारतूस व लूट की बाइक बरामद किया है।

पूर्वांचल में मचा रखा था आतंक 
गिरफ्तार अपराधी रामबाबू यादव पर पूर्वांचल के कई जिलों के थानों में ह्त्या, ह्त्या का प्रयास, छिनैती जैसे विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज है।वाराणसी के एसएसपी की ओर से मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार की इनाम राशि दी गयी है। रामबाबू बनारस और आस-पास के जनपदों की पुलिस के लिए काफी लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। आइये जानते हैं इसके काले कारनामे की पूरी लिस्‍ट

पार्षद के घर में जाकर किया था फायरिंग 
इसी साल कुख्यात अपराधी रामबाबू यादव पुत्र शंकर यादव अपने साथियों के साथ दारानगर के पार्षद मनोज यादव के घर में घुसकर जान से मारने के नियत से फायर किया था। उसने कोर्ट में गवाही न देने की धमकी भी दी थी। इस संबन्ध में मु.अ.सं.- 47/18 धारा-147/307/504/506 आईपीसी थाना- कोतवाली में पंजीकृत हुआ था।

तब एसएसपी ने घोषित किया ईनाम 
बीच शहर में इस तरह की सनसनीखेज वारदात हो जाने के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कुख्यात अपराधी रामबाबू यादव की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये ईनाम की घोषणा कर दी थी। साथ ही गिरफ्तारी के लिये क्राइम ब्रान्च की टीम काफी दिनों से लगी हुई थी।

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद रामबाबू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कई अन्‍य अपराधों में शामिल होना भी स्‍वीकार किया है।
कुख्‍यात सनी सिंह का गुर्गा रह चुका है रामबाबू 
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामबाबू ने बताया कि अभी तक वह सनी सिंह गैंग के लिए हत्या, फिरौती, लूट, छिनैती का काम करता था। सनी सिंह के इनकांउटर के बाद उसने अपना खुद का गैंग बना लिया था। रामबाबू के अनुसार उसके गैंगा का लीडर दीपक वर्मा है जिस पर वाराणसी पुलिस ने पहले ही 12,000/- रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।

शहर के डॉक्‍टरों, व्‍यापारियों से करता था वसूली 
रामबाबू ने कबूल किया है कि वह बनारस से डाक्टरों, व्यापारियों/नेताओं को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती वसूला करता था।

पूर्वांचल के कई शहरों में सक्रीय है गैंग 
पुलिस के पूछताछ करने पर अपराधी रामबाबू यादव ने कबूल किया कि अभी हाल में ही उन लोगों ने दारानगर के पार्षद मनोज यादव को उनके घर में घुसकर गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। इसमें पकड़े जाने के डर से इधर उधर भाग रहे थे। रामबाबू ने कबूल किया कि उसने गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, बनारस, आजमगढ़ आदि जनपदों में कई जगह लूट/छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया है।

सुपारी किलिंग भी करता था 
यही नहीं उसने यह भी कबूल किया है कि वह सनी सिंह व दीपक वर्मा के साथ मिलकर कई सुपारी किलिंग भी कर चुका है। रामबाबू ने पुलिस को बताया कि सारनाथ के एक व्यापारी से बड़ी लूट करने वाले थे कि पुलिस को खबर लग गयी और एनकाउंटर में पैर में गोली लग गयी।

दर्ज हैं इतने मुकदमे 
1.    मु.अ.सं.-  153/11  धारा-386/504/506/323 भादवि थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
2.    मु.अ.सं.-  153/11  धारा-307/504 भादवि थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
3.    मु.अ.सं.-  471/11  धारा-302 भादवि थाना-कैंट, जनपद-वाराणसी।
4.    मु.अ.सं.-  103/11  धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना-दशाश्वमेघ, जनपद-वाराणसी।
5.    मु.अ.सं.-  99/11  धारा-302 भादवि थाना- दशाश्वमेघ, जनपद-वाराणसी।
6.    मु.अ.सं.-  102/11  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना- दशाश्वमेघ, जनपद-वाराणसी।
7.    मु.अ.सं.-  207/11  धारा-419/420/467/468/471 भादवि थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
8.    मु.अ.सं.-  01/12  धारा-3(1) यू.पी. जी.एस.टी. एक्ट थाना- दशाश्वमेघ, जनपद-वाराणसी।
9.    मु.अ.सं.-  45/05  धारा-147/148/149/307/323/506 भादवि थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
10.    मु.अ.सं.-  74/05  धारा-3(1) गै.अ. थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
11.    मु.अ.सं.-  219/09  धारा-307 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट थाना-आदमपुर, जनपद-वाराणसी।
12.    मु.अ.सं.-  239/09  धारा-3(1) गै.अ. थाना-रामनगर, जनपद-वाराणसी।
13.    मु.अ.सं.-  216/09  धारा-392/120बी/411/34 भादवि थाना-रामनगर, जनपद-वाराणसी।
14.    मु.अ.सं.-  220/09  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना- आदमपुर, जनपद-वाराणसी।
15.    मु.अ.सं.-  211/09  धारा-8/22 एडीपीएस एक्ट थाना- आदमपुर, जनपद-वाराणसी।
16.    मु.अ.सं.-  190/03  धारा-307/324/323 भादवि थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
17.    मु.अ.सं.-  698/06  धारा-307 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट थाना-रानीसराय, जनपद-आजमगढ़ ।
18.    मु.अ.सं.-  699/06  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-रानीसराय, जनपद-आजमगढ़ ।
19.    मु.अ.सं.-  01/17  धारा-3/4 गुण्डा एक्ट थाना-कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
20.    मु.अ.सं.-  95/18  धारा-392  भादवि थाना-मण्डुआडीह, जनपद-वाराणसी।
21.    मु.अ.सं.-  95/18  धारा-392  भादवि थाना-सारनाथ, जनपद-वाराणसी।
22.    मु.अ.सं.-  125/18  धारा-392 भादवि थाना-सारनाथ, जनपद-वाराणसी।
23.    मु.अ.सं.-  363/17  धारा-307   भादवि थाना-शिवपुर, जनपद-वाराणसी।
24.    मु.अ.सं.-  363/17  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-शिवपुर, जनपद-वाराणसी।
25.    मु.अ.सं.-  339/18  धारा-392   भादवि थाना-कैंट, जनपद-वाराणसी।
26.    मु.अ.सं.-  132/18  धारा-307 भादवि थाना- सारनाथ, जनपद-वाराणसी।
27.    मु.अ.सं.-  133/18  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना- सारनाथ, जनपद-वाराणसी।
28.    मु.अ.सं.-  134/18  धारा-41/411 भादवि थाना- सारनाथ, जनपद-वाराणसी।
29.    मु.अ.सं.-  47/18  धारा-147/307/504/506 भादवि थाना- कोतवाली, जनपद-वाराणसी।
इसके अलावा रामबाबू ने गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चन्दौली व बिहार में कई जगहों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब इसका पूरा काला इतिहास खंगालने में जुट गयी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम 
सब इंस्‍पेक्‍टर विक्रम सिंह (प्रभारी क्राइम ब्रान्च), राकेश सिंह (क्राइम ब्रान्च), हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता, कांस्‍टेबल सुमन्त सिंह, कांस्टेबल रामभवन यादव, कांस्टेबल पुन्देव सिंह, कांस्‍टेबल सुरेन्द्र मौर्य, कांस्‍टेबल विवेकमणि, कांस्‍टेबल चन्द्रसेन सिंह, कांस्‍टेबल कुलदीप सिंह, कांस्‍टेबल सुनील राय, कांस्‍टेबल संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा,  उप निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल अमित राय, कांस्टेबल घनश्याम सिंह आदि रामबाबू को पकड़ने वाली टीम में शामिल रहे।

No comments