बाबतपुर एयरपोर्ट पर फिर पकड़ाया भारी मात्रा में सोना, Income Tax की जांच शुरू - TWC News Reporter

Breaking News

बाबतपुर एयरपोर्ट पर फिर पकड़ाया भारी मात्रा में सोना, Income Tax की जांच शुरू

बनारस। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरूवार को आयकर विभाग ने पूर्व सूचना के आधार पर दिल्ली से आये दो व्यक्तियों को 8 किलो सोने के आभूषण के साथ पकड लिया। पकडे गये दोनों व्यक्ति गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं।  फिलहाल इनसे एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में आयकर विभाग कि टीम पूछ ताछ कर रही है।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड की इंडिगो एयरलाईन्स से दिल्ली से आये दो व्यक्तियों को वारणसी आयकर विभाग की टीम ने धर दबोचा।  उनके पास से 8 किलो सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। इस सम्बन्ध में आयकर टीम जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार income tax department को सूचना मिली की दिल्ली से दो व्यक्ति इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6 E 308 से गुजरात के राजकोट निवासी दो व्यक्ति लगभग 8 किलो सोने के आभूषण के साथ वाराणसी आ रहे हैं। इस सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया है।
पकडे गये दोनों आरोपी स्वर्ण व्यवसायी संदीप पारीख व नवीन पारिख राजकोट गुजरात के निवासी हैं।  इनसे हमने स्वर्ण आभूषण के बाबत कागज़ात मांगकर पूछताछ शुरू की है।
पिछले माह भी 7 किलो आभूषण पकड़ा गया था
सोने के आभूषण लेकर पकड़े जाने की यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी पिछले महीने 7 किलो स्वर्ण आभूषण के साथ फूलपुर थाना क्षेत्र के थानेरामपुर गांव निवासी रतन सेठ नामक स्वर्ण व्यवसाई और उसकी पत्नी को पकड़ा गया था। रतन सेठ से भी सुबह से शाम तक पूछताछ किया गया था लेकिन कागजात ना दिखा पाने के चलते आयकर विभाग की टीम सोना कब्जे में ले लिया था।

No comments