दूषित पानी पीने से वाराणसी में युवक की मौत, घर के हालात देखकर रो पड़े कैंट MLA सौरभ
बनारस। एक तरफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में स्वच्छता को जन-अभियान बनाने की
लगातार कोशिशें कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर खुद PM के संसदीय क्षेत्र
वाराणसी में दूषित पानी पीने से एक युवक की मौत हो गयी है।
इंफेक्शन से हुई मौत
सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया क्षेत्र में गुजराती गली निवासी 22 साल के युवक संतोष की बीते 13 सितम्बर को दूषित पानी पीने से हुए इंफेक्शन के कारण मौत हो गयी।
तीन बहनों की जिम्मेदारी
इस पूरी घटना का सबसे दुःखद पहलू ये है कि संतोष अपने घर का अकेला कमाने वाला था। उसके उपर उसकी विधवा माँ और तीन बहनों की परवरिश का जिम्मा था। बहन रेखा ने बताया कि पिता की मौत के बाद भाई संतोष ही परिवार चलाते थे। संतोष की तीन बहने रेखा, कमली और चूरू हैं। परिजनों के अनुसार सन्तोष सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाता था।
अफसरों को कोसा
संतोष के परिजनों ने अधिकारियों को कोसते हुए कहा कि मोहल्ले में कई दिनों से दूषित आ रहा है। कई बार लोगों ने शिकायत की मगर दूषित पानी आता ही रहा।
दो दिन बाद पहुंचे विधायक
दो दिन बाद इस घटना की जानकारी लगने पर शनिवार सुबह कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सन्तोष के परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। विधायक ने तत्काल अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी और संतोष के परिजनों से मिलने पहुँच गए। इस दौरान संतोष की विधवा माँ को रोता देखकर विधायक भी खुद को रोक न सके और उनसे लिपटकर रोने लगे।
30 हजार रुपये की मदद
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तत्काल राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत संतोष के परिजनों को 30 हजार रूपये की मदद अधिकारों से कहकर करवायी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भी रेकमंड करवाया।
शायद दूषित पानी पिया होगा
विधायक के साथ सिगरा एसओ, तहसीलदार सदर और एसीएम थर्ड भी संतोष के घर पहुंचे। एसीएम थर्ड ने बताया कि परिजनों के मुताबित इलाके में पानी कई दिनों से ख़राब आ रहा है। सप्लाई के पानी संग सीवर का पानी कही मिल रहा है। संतोष ने शायद दूषित पानी पी लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गयी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र में अपना 68वां जन्मदिन मनाने आ रहे हैं। ऐसे में संतोष की मौत का दुःखद मामला नया राजनीतिक बवंडर खड़ा कर सकता है।
==================================================

No comments