बनारस में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी वॉल्वो बस में आग लगी, मची भगदड़
बनारस में बस स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक से स्टेशन पर खड़ीं
वॉल्वो बस धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी आसपास हड़कंप मच
गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार कैंट रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी लखनऊ जाने वाली वॉल्वो बस में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस अड्डा परिसर में मौजूद यात्रियों और रोडवेज कर्मियों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर कोई यात्री या कर्मचारी हताहत नहीं हुआ।
रोडवेज कर्मियों ने सूचना 100 पर नंबर दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया गया है। यात्रियों के अनुसार बस स्टार्ट थी और कुछ लोग उसमें सवार थे। इसी बीच धुआं उठा तो सवार यात्री नीचे उतर आए और थोड़ी ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नही है। शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगना समझ मे आया है।
========================================================================

No comments